News Addaa WhatsApp Group Join करें

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 13, 2026  |  1:34 PM

3,289 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात से पूरा इलाका दहल उठा। यहां एक युवक ने अपनी ही साली को कमरे में बंद कर गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया, जबकि इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज, प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज तथा फॉरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कमरे से अवैध असलहा और चार फायर हुए खोखे बरामद किए हैं।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बताते चले कि शादी के 11 महीने बाद ही परिवार उजड़ गया ,मृतक युवक की पहचान जितेंद्र प्रजापति (28) निवासी धर्म चौक थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है, जबकि मृतका नैना प्रजापति (20) पुत्री शंभू प्रजापति निवासी बसडिला बुजुर्ग थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र की शादी लगभग 11 माह पूर्व नैना की बड़ी बहन बेवी प्रजापति से हुई थी। वह विदेश में रहकर काम करता था और हाल ही में अपनी बहन की शादी में शामिल होने घर आया था। इसी दौरान वह अपनी साली नैना को ससुराल से अपने घर ले जाना चाहता था।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी वह नैना को ले जाने के लिए ससुराल आया था, लेकिन परिजनों ने किसी कारणवश उसे भेजने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मंगलवार शाम वह फिर बसडिला बुजुर्ग पहुंचा और रात में ससुराल में ही रुका।

सुबह का नाश्ता बना मौत का आखिरी पल

बुधवार सुबह करीब आठ बजे जितेंद्र ने फिर ससुराल पक्ष से नैना को अपने साथ भेजने की बात कही। इसके बाद वह आराम से भोजन करने बैठा। इसी दौरान उसने नैना को कमरे में बुलाया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ ही क्षण बाद कमरे से गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, अंदर का दृश्य देख सबके होश उड़ गए। नैना खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि जितेंद्र ने भी खुद को गोली मार ली थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय और चौकी प्रभारी महेश मिश्र पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके से अवैध असलहा और चार फायर किए गए खोखे बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक टीम प्रभारी प्रकाश राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में सन्नाटा, लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं के बीच घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार की दो बेटियों का घर कुछ ही महीनों में उजड़ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी, जिसने रिश्ते को खौफनाक अंत तक पहुंचा दिया।

बोले अपर पुलिस अधीक्षक!

घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking