News Addaa WhatsApp Group Join करें

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 13, 2026  |  6:54 PM

462 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कराने के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज कुछ समय में फर्जी दस्तावेजों के इस खेल की कड़ियां जोड़ते हुए दोनों आरोपितों को कस्बा कप्तानगंज से दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से फर्जी मुहरों, स्थानांतरण प्रमाण पत्रों के प्रारूप समेत कई दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बताते चले कि पासपोर्ट जांच में खुला फर्जीवाड़े का राज।मामला थाना कप्तानगंज में दर्ज मु0अ0सं0 288/2026, धारा 319, 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से जुड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रिया गुप्ता ने पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय कथित तौर पर कूटरचित शैक्षणिक स्थानांतरण प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया था।
पासपोर्ट आवेदन की जांच उपनिरीक्षक सचिन दिवाकर द्वारा की गई तो प्रस्तुत शैक्षणिक प्रमाण पत्र संदिग्ध मिला। जांच आगे बढ़ी तो दस्तावेज के फर्जी होने की पुष्टि हुई और मामले की परतें खुलती चली गईं।

15 साल से कप्तानगंज में रह रही थी महिला

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार प्रिया गुप्ता ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की रहने वाली है और करीब 15 वर्षों से कप्तानगंज में रह रही है। यहां वह डांसर/ब्यूटीशियन का काम करती रही है। इसी दौरान उसने स्थानीय पते के आधार पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और निर्वाचन कार्ड बनवा लिए।
पुलिस के अनुसार, जब उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया तो शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जरूरत सामने आई। इसके बाद उसने अपने परिचित अरविन्द कुमार से संपर्क किया। आरोप है कि अरविन्द ने उसे कक्षा आठवीं का फर्जी स्थानांतरण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया, जिसके आधार पर उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया।
फर्जी दस्तावेजों का सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार प्रिया गुप्ता के पास से तीन फर्जी मुहर, छह स्थानांतरण प्रमाण पत्र के प्रारूप, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक कूटरचित स्थानांतरण प्रमाण पत्र और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जामा तलाशी में 1074 रुपये भी मिले।

फर्जी दस्तावेजों के मामले में कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय ने किया। उनकी टीम में उपनिरीक्षक सचिन दिवाकर, कांस्टेबल रोशन त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल निशा गोंड़ शामिल रहीं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को 13 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:36 बजे कस्बा कप्तानगंज से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रिया गुप्ता (34), निवासी वार्ड नंबर चार, चांदनी चौक के पास कप्तानगंज, मूल निवासी गोविन्दनगर, थाना कैनिंग, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल तथा अरविन्द कुमार (35) निवासी रामपुर बगहा, टोला साहबगंज, थाना रामकोला, कुशीनगर शामिल हैं।
पुलिस दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच में फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking