हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन माह के दृष्टिगत गुरुवार शाम कस्बे में पुलिस ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की।गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने नवागत चौकी प्रभारी को कस्बे की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्वाइंटों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस की नियमित गश्त और सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी बताया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। उन्होंने कहा कि “शांति व्यवस्था कायम करना और पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराना पुलिस का दायित्व है”
पुलिस की पैदल गश्त से कस्बे में सुरक्षा का माहौल बना। व्यापारियों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…