कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल मिश्रित संदिग्ध शराब, भारी मात्रा में शराब के टेट्रा पैक और विभिन्न ब्रांडों के नकली ढक्कनों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की जांच तेज हो गई है।
पुलिस के मुताबिक जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को तुर्कपट्टी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा।।ब्रांडेड बोतलें, नकली ढक्कन और संदिग्ध तरल ने खोला राज। कार्रवाई के दौरान टीम ने एम्पीरीयल ब्लू, आइकोनिक, रॉयल स्टेज, स्टर्लिंग बी-7 और 8 पीएम ब्रांड की बोतलें बरामद कीं। इसके अलावा एक-एक लीटर की दो पानी की बोतलों में ब्राउन रंग का द्रव भी मिला, जिसे लेकर जांच की जा रही है।
सबसे महत्वपूर्ण बरामदगी में ऑफिसर्स च्वाइस के 18 पेटी टेट्रा पैक शामिल हैं। प्रत्येक पेटी में 48 पीस और प्रत्येक टेट्रा पैक की क्षमता 180 एमएल बताई गई है। इसके साथ ही अलग-अलग ब्रांड के 41 नकली ढक्कन बरामद होने से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि इन नकली ढक्कनों का इस्तेमाल किस तरह और कहां किया जाना था।
बताते चले कि बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विन्ध्याचल कुशवाहा पुत्र कुबेर कुशवाहा, निवासी भठवा बाजार, थाना कटया, जनपद गोपालगंज, बिहार तथा सुमेश कुमार कुशवाहा पुत्र शिवराज कुशवाहा, निवासी लक्ष्मीपुर कचहरी, थाना गोपालपुर, जनपद गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है।
दोनों के खिलाफ थाना तुर्कपट्टी में मु0अ0सं0 165/2026, धारा 318(4), 319(2), 349, 350 बीएनएस तथा 60/64 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यहां बताना चाहूंगा कि बरामद के विवरण में
एम्पीरीयल ब्लू की 750 एमएल की 2 बोतल और 375 एमएल की 4 बोतल
आइकोनिक की 750 एमएल की 1, 375 एमएल की 4 और 180 एमएल की 4 बोतल,रॉयल स्टेज की 750 एमएल की 1 बोतल,स्टर्लिंग बी-7 की 750 एमएल की 2 बोतल,8 पीएम की 750 एमएल की 3 बोतल,एक-एक लीटर की 2 पानी की बोतलों में ब्राउन रंग का द्रव,ऑफिसर्स च्वाइस के 18 पेटी टेट्रा पैक, प्रत्येक पेटी में 48 पीस,विभिन्न ब्रांडों के 41 नकली ढक्कन हुई हैं।
इस कार्यवाही को अमली जामा पहनाने में आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया, थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आलोक कुमार, उपनिरीक्षक एवं मधुरिया चौकी प्रभारी राहुल कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल यशस्वी राय शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब जांच का अगला फोकस इस बात पर रहेगा कि नकली ढक्कनों और संदिग्ध तरल का इस्तेमाल कहां और किस नेटवर्क के जरिए किया जा रहा था।
खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…
योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…