News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा: ट्रक से अठारह प्रतिबंधित गोवंशीय बरामद, तस्कर फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 23, 2024  |  10:13 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: ट्रक से अठारह प्रतिबंधित गोवंशीय बरामद, तस्कर फरार

कुशीनगर। पटहेरवा पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते तस्करी कर ले जाई जा रही प्रतिबंधित पशुओं की खेप को बरामद करते हुए तस्करो की हाथ से अठारह राशि बैल और एक राशि गाय को मुक्त कराने में उस समय सफल हुई है,जब पशु तस्कर हाईवे के रास्ते बिहार वाया बंगाल प्रतिबंधित गो वंश को ले जा रहे थे।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

जनपद में चलाए जा रहे गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द अभियान के क्रम में शुक्रवार को मुखबिर के जरिए थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह को सूचना मिली कि हाईवे के रास्ते पशु तस्कर प्रतिबंधित गो वंश की खेप को बिहार वाया बंगाल ले जाने वाले है, सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेराम सिंह यादव,आरक्षी सोहित कुमार यादव,आरक्षी विनोद यादव को साथ लेकर NH-28 के पश्चिमी छोर के पास से चेकिंग के दौरान एक अदद वाहन कन्टेनर नं0 HR 55 T 2832 से तस्करी कर ले जायी जा रही अठारह राशि गोवंशीय पशुओं की बरामदगी में सफल हुई है। साथ ही पुलिस टीम को देख कर पशु तस्कर मौके से फरार हो गये वाहन के नम्बर के आधार पर अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है, शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 045/2024 धारा 3/5A,5B/8 गोवंध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया की पशु तस्कर पुलिस टीम का नाकाबंदी देख कर पहले ही गाड़ी खड़ी कर भाग निकले, लेकिन पुलिस बरामद ट्रक के रजिस्ट्रेशन के रास्ते अभियुक्तो तक पहुंचने में कामयाब हो जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking