News Addaa WhatsApp Group Join करें

आठ राशि गो वंश को पशु तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में कामयाब हुई पटहेरवा पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 9, 2024  |  7:36 PM

142 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आठ राशि गो वंश को पशु तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में कामयाब हुई पटहेरवा पुलिस WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । रविवार की रात्रि में पटहेरवा पुलिस नेशनल हाईवे के रास्ते बिहार के तरफ माल वाहक पिकप से ले जाई जा रही प्रतिबंधित पशुओं की खेप को तस्करो के चंगुल से मुक्त कराते हुए आठ गो वंश को बरामद करने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

जनपद कुशीनगर में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार/सोमवार की रात्रि में थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा महुअवा रोड के पास से एक पिकप रजिस्ट्रेशन BR 28G 8901 जिसमे आठ गोवंशीय पशु (छः गाय व दो बछिया) की बरामद करने में उस समय सफल हुई जब पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं को बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने के फिराक में थे। यहां बता दे पुलिस टीम को देखकर पशु तस्कर मौके से फरार हो गए।

बोली पुलिस

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि वाहन के नम्बर के आधार पर अभियुक्त को चिन्हित कर लिया गया है शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिचिश्चित की जायेगी। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

जानकारी रहे की थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह थाना पटहेरवा,उप निरीक्षक गौरव कुमार वर्मा चौकी प्रभारी फ़ाज़िलनगर ,उप निरीक्षक विशाल कुमार,आरक्षी सोहित कुमार ,आरक्षीअर्जुन खरवार,आरक्षी मुलायम यादव ,आरक्षी अरविन्द कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण से वापसी थाना आ रहे थे की थाना क्षेत्र के महूआवा कट रोड के पास यह कामयाबी हासिल हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking