News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: बक्सा का ताला तोड़कर आभूषण व नगदी चुराया

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 9, 2024  |  7:42 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: बक्सा का ताला तोड़कर आभूषण व नगदी चुराया WhatsApp
  • दिन में दस बजे घर में घुसे अज्ञात चोरों ने की चोरी
  • शाम को पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

तुर्कपट्टी । थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े दस बजे मेन सड़क के किनारे चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शाम को छह बजे घटनास्थल का जायजा लिया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उक्त गांव निवासी रामराज यादव अपनी पत्नी के साथ सुबह नौ बजे खेत में चले गए। घर पर उनकी पत्नी की बहन की एक लड़की रहती है जो लगभग दस बजे दैनिक क्रिया के लिए चली गई। इस दौरान वहां पहुंचे टैंपो सवार अज्ञात चोर घर को सूना पाकर घर में घुस गया और पक्के मकान का दरवाजा खोलकर उसमें रखे बक्सा का ताला तोड़ दिया। चोर बक्सा में रखा जेवर उठा ले गया। बालिका वापस लौटी तो घर को खुला पाकर भौचक्की रह गई। शाम को मौसा मौसी खेत से लौटे तो पूरी बात बताई।

गृहस्वामी ने जब जांच की तो बक्से में रखा चांदी का दो हंसुली, गोड़हरा, हात की पंहुची, पांवजेब, दो पायल, लाकेट, चांदी का कर्णफूल, सोने की खील व पांच हजार रुपए गायब था। सूचना पर बरवाराजापाकड़ पुलिस बूथ से मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर सिंह व तारकेश चौबे ने घटनास्थल पर पहुंच पूछताछ की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking