पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम चूमती है। इसे सच कर दिखाया है जनपद के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र विनय तिवारी ने। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 के घोषित परिणामों में विनय ने 121वीं रैंक हासिल कर ‘सहायक वाणिज्यिक कर आयुक्त’ (असिस्टेंट कमिश्नर) के पद पर चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
विनय की इस सफलता के पीछे उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत और अनुशासित दिनचर्या रही है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत कीडिज कॉर्नर स्कूल, पडरौना से हुई। इसके बाद उन्होंने जेपी एजुकेशनल एकेडमी, गोरखपुर से हाई स्कूल और जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल (गोरखनाथ मंदिर), गोरखपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने इग्नू (IGNOU) ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से स्नातक (ग्रेजुएशन) की उपाधि प्राप्त की।
विनय ने साबित कर दिया कि यदि प्रतिभा और लगन हो, तो दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से भी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के झंडे गाड़े जा सकते हैं।
विनय तिवारी के असिस्टेंट कमिश्नर बनने की सूचना मिलते ही उनके पैतृक आवास और पडरौना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ शुभचिंतकों और जनपद के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है। विनय की इस गौरवपूर्ण सफलता पर उनकी माता बबिता देवी, पिता रविन्द्र तिवारी, बुआ मीना पाण्डेय, फूफा योगेंद्र पाण्डेय, चाचा अनिल तिवारी, चाची वंदना तिवारी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।साथ ही, अधिवक्ता और पत्रकार जगत से जुड़े दिग्गजों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार और कुशीनगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामआधार द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार दीपक पाण्डेय (एडवोकेट) पत्रकार आर.एन.पाण्डेय (एडवोकेट),अमरनाथ सिंह (एडवोकेट),मार्कण्डेय वर्मा (एडवोकेट),पत्रकार सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी के साथ विभिन्न पत्रकार संगठनों के सदस्य और अधिवक्ता बंधु शामिल हैं।विनय की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जनपद के उन तमाम युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देखते हैं। उनकी इस उपलब्धि ने स्पष्ट कर दिया है कि सही दिशा और निरंतर प्रयास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
बोले विनय !
“यह मेरी मेहनत और मेरे माता-पिता और बुआ फूफा के आशीर्वाद का फल है। मेरा लक्ष्य जनसेवा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।”
— विनय तिवारी, नवनियुक्त असिस्टेंट कमिश्नर
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…
बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…