News Addaa WhatsApp Group Join करें

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 29, 2026  |  9:18 PM

121 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन आचार्य द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच मुख्य यजमान सहित अन्य यजमानों द्वारा किए गए हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ l इस दौरान प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित रहा l

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा भलुही में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति 29 मार्च रविवार के दिन एकादशी तिथि के पावन पर्व पर माँ काली सहित शिव जी के मंदिर परिसर में नौ दिनों से संचालित रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के दिन आचार्य पंडित राहुल मिश्रा व शास्त्री प्रिंस पाण्डेय के द्वारा अपने वैदिक मंत्रों के बीच प्रमुख यजमान पत्नी सहित रामकेश प्रजापति तथा अन्य यजमानों से मंडप के अंन्दर् हवन व पूजन कराते हुए नौ दिवसीय इस महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई l ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस नौ दिवसीय महायज्ञ में विद्धानों द्वारा श्रद्धालुओं को भक्ति का रसपान कराया गया l इस महायज्ञ में आई हुई लीला मंडली द्वारा दिन में जहाँ राम के लीलाओं का मंचन किया गया वहीं रात्रिकालीन समय में भी कृष्ण के लीलाओं को प्रस्तुत किया गया l जिसे देख श्रद्धालु भक्त जन भाव बिभोर रहे थे l इस महायज्ञ को लेकर ग्राम सभा अंतर्गत रात और दिन धूम मची रही l

महायज्ञ को संपन्न कराने में आयोजक मंडल के अध्यक्ष विनय कुमार गौतम, उपाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, राजकिशोर विश्वकर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र पटेल, बहादुर निषाद, सुनील यादव, विजय गुप्ता, जितेंद्र यादव, मृत्युंजय शर्मा, वीरेंद्र पाण्डेय, अशोक सिंह, प्रबंधक प्रमोद कुमार निषाद, कैलाश मिश्रा, डाo दिलीप गुप्ता, सौरभ पटेल, गिरिजेश पटेल, हरिनरायन तिवारी, शिवानंद मिश्रा, ब्रम्हानंद यादव, कोटेदार राममिलन, गोपाल पटेल, मिठ्ठू, हृदय विकास दूबे उर्फ पप्पू दूबे, सुरेश प्रसाद, मुन्ना पटेल, छेदी सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों सहित क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग रहा l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking