News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 10, 2026  |  5:21 PM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक भारी भरकम ट्रक धीरे-धीरे रेंगता हुआ आगे बढ़ रहा था। बाहर से सब सामान्य, लेकिन अंदर छुपा था लाखों के खेल का एक अहम किरदार — अवैध अंग्रेजी शराब की खेप।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

इसी बीच पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के सख्त निर्देशों पर कोतवाली पडरौना पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही ट्रक सीमा के करीब पहुंचा, पुलिस ने इशारा किया — “स्टॉप!”ट्रक रुका… ड्राइवर के चेहरे पर घबराहट साफ थी। तलाशी शुरू हुई और फिर वही हुआ, जिसकी पुलिस को उम्मीद थी। ट्रक के भीतर छिपाकर रखी गईं 360 बोतल पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब। शराब की खेप इतनी बड़ी कि वाहन समेत इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई।

बताते चलें कि अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोतवाली पडरौना पुलिस ने बिहार बॉर्डर के पास बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 360 बोतल पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए राजस्थान निवासी दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पडरौना के बांसी चौकी क्षेत्र स्थित बिहार बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक के भीतर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से धन्नाराम चौधरी पुत्र देवराज राम चौधरी तथा जगदीश चौधरी पुत्र मोटाराम चौधरी, दोनों निवासी धरासर, तहसील व थाना चोहटन, जनपद बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 111(2)(बी) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो पंजाब व चंडीगढ़ से शराब सस्ते दामों पर खरीदकर ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाता था। बिहार में ऊंचे दामों पर शराब बेचकर गिरोह भारी मुनाफा कमाता था।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार (चौकी प्रभारी बांसी), कांस्टेबल चन्दन यादव तथा कांस्टेबल अमरेन्द्र नाथ सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking