News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 10, 2026  |  3:22 PM

330 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर सख्त और संवेदनशील पहल की गई। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र (आईपीएस) एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर विनोद कुमार (पीपीएस) के कुशल निर्देशन में गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ट्रेनों पर पत्थरबाजी व डंडा मारकर यात्रियों का मोबाइल गिराने जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोरखपुर अनुज कुमार सिंह ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश कन्नौजिया, कांस्टेबल मिथुन कुमार, मुस्तफा, सत्यवीर एवं शैलेन्द्र सहित पुलिस टीम मौजूद रही। अभियान के दौरान थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से रेलवे पटरियों के किनारे बसे ग्राम डोमिनगढ़, रविदास मंदिर के पास जाकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने ग्रामीणों व युवाओं को स्पष्ट शब्दों में समझाया कि ट्रेनों पर पत्थर फेंकना, ट्रेन को अवरुद्ध करना गंभीर दंडनीय अपराध है। इससे न केवल यात्रियों को गंभीर चोट लग सकती है, बल्कि रेलवे संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे या पत्थरबाजी जैसी घटना करता मिले तो तत्काल जीआरपी हेल्पलाइन नंबर 112 या 1512 पर सूचना दें।

इस मौके पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने कहा कि,
“ट्रेनों पर पत्थरबाजी केवल अपराध नहीं, बल्कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ है। जागरूकता के माध्यम से हम बच्चों और युवाओं को इसके गंभीर परिणामों से अवगत करा रहे हैं। हमारा लक्ष्य रेल यात्रा को सुरक्षित, संरक्षित और निर्बाध बनाना है।”
जीआरपी गोरखपुर द्वारा चलाया गया यह अभियान रेलवे सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है, जिसमें प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking