News Addaa WhatsApp Group Join करें

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 13, 2025  |  7:51 PM

307 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया  WhatsApp
Responsive image
  • 46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल 

तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय स्पोर्टिंग क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 46 वें आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे क्वार्टर फाइनल में 

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

अखंड क्लब बांसगांव गोरखपुर ने टाउन क्लब नरकटियागंज बिहार को टाईब्रेकर में एक गोल से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

गुरुवार को खेले गए मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। 14 मिनट के अतिरिक्त समय में भी गोल नहीं हो सका तो निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। इसमें गोरखपुर के खिलाड़ियों ने पांंच गोल दागे तो नरकटियागंज खिलाड़ी चार गोल ही कर सके। इस प्रकार गोरखपुर ने एक गोल से मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।मुख्य निर्णायक खुर्शेद आलम, लाइनमैन ज्ञान प्रकाश चौहान व प्रभात मिश्र तथा महमूद अंसारी ने कमेंट्री की। प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी संजय कुमार व प्रधान वीरेंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान मुन्नीलाल गोंड, प्रधानगण अशोक पाल, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, ओमप्रकाश उर्फ भुआल गोंड, रमाकांत पांडेय, सच्चिदानंद महंथ, राजेंद्र सोखा, मंशी अंसारी, लाल पहाड़ी, चंदन पासवान, मंगरु चौहान, राजीनंद, ऐनुल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking