कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में फाजिलनगर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय डिग्री टोला की प्रधानाध्यापिका कुसुम द्विवेदी ने विद्यालय परिसर में बच्चों व शिक्षक साथियों के साथ पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया।
पौधरोपण करते कुसुम ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि बड़े महानगरों की तुलना में कुशीनगर जनपद का पर्यावरण स्वच्छ है लेकिन जिस अनुपात में अब भौतिक संसाधनों में वृद्धि हो रही उससे शीघ्र ही पर्यावरणीय असंतुलन का खतरा उत्पन्न हो सकता है। अतः इस स्थिति से बचाव हेतु हमें अधिकाधिक पौधरोपण पर बल देना होगा क्योंकि पौधे पर्यावरण संतुलन के सहज माध्यम हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान की प्रशंसा की और अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने की बात कही। कार्यक्रम शिक्षिका मधुलिका पूजा के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रतिभा यादव, अरुणिमा गुप्ता, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…