Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध भाजपा नेता ने आयुक्त खाद्य एवं रसद लखनऊ में की लिखित शिकायत

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Dec 14, 2024, 5:52 PM IST • अब तक 231 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज पर भ्रष्टाचार,काला बाजारी, कमीशनखोरी,राशन तस्करों से साठ गांठ तथा कोटेदारों से धन उगाही का आरोप लगाते हुए एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने खाद्य एवं रसद आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कर पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज को मुख्यालय से समबद्ध कर राज्य स्तरीय जांच कराने की मांग की।

शनिवार को बरिष्ट भाजपा नेता दिनेश कुमार मल्ल ने पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज पर भ्रष्टाचार,राशन वितरण में धांधली,कोटेदारों से कमीशन, राशनकार्डों में यूनिट घटाने बढ़ाने के नाम पर धन उगाही तथा कप्तानगंज में कुछ माह पहले राशन माफियाओं द्वारा खाद्यान्न में हेराफेरी का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें पूर्ति निरीक्षक द्वारा किसी भी प्रकार का अभी तक कार्यवाही न किया जाना उनके पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लगता रहा है। जबकि वहीं शिकायकर्ता का आरोप है कि कमीशन बाजी के कारण राशन माफियाओं पर कार्यवाही नहीं की गई। तथा पूर्ति निरीक्षक का साठ गांठ राशन माफियाओं से है जिससे वह प्रति महीने खाद्यान्न का घोटाला कराकर धन अर्जित करने का आरोप लगाते लिखित शिकायती पत्र खाद्य एवं रसद आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को देकर उच्च स्तरीय जांच कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

Advertisement

इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस संबंध में हमारे आरोपों के विषय में जांच अधिकारी ही बता सकते हैं।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi