News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेना कप क्रिकेट मैच में प्रयागराज ने देवरिया क़ो हराया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2023  |  7:45 PM

302 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेना कप क्रिकेट मैच में प्रयागराज ने देवरिया क़ो हराया WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा सूबेदार स्व. मुसाफिर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंतर्गत आयोजित सेना कप के पहले मैच में वाराणसी ने गोरखपुर को 69 रन से हराया तो दूसरे मैच में प्रयागराज ने देवरिया 190 रन से शिकस्त दी । बताते चले कि बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज कुशीनगर के खेल मैदान में हो रहे सेना कप टूनामेंट के दूसरे दिन शनिवार को वाराणसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 238 रन बनाए। वाराणसी के तरफ से कप्तान मुकेश ने सर्वाधिक 40 रन 11 गेंदों में पाँच छक्का व दो चौके की मदद से बनाई। ओमकार ने 40 रन 26 गेंदों पर पाँच छक्के की मदद से बनाया। ओपनिंग करने आये वैभव पाण्डेय ने 14 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। गोरखपुर की तरफ से मानस सिंह राज ने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिया। वही ऋषभ कुशवाहा, हर्ष गुप्ता ने दो- दो विकेट मिला । जबकि राजदीप यादव ने एक विकेट हासिल किया। जवाब में 238 रन का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम ने 17.1ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...

इस तरह वाराणसी ने गोरखपुर को 69 रन से हराकर टूनामेंट का उदघाटन मैच जीत लिया। गोरखपुर की तरफ से रजनीश यादव ने 33 गेंदों पर सात चौके व चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 59 रन की पारी खेली। राजदीप यादव ने 29 गेंदों में पांच चौका और चार छक्का की मदद से 49 रन की पारी खेली। वाराणसी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवमणि पटेल, ओमकार व अभिषेक ने दो -दो विकेट लिया। शिवांश नोबिता, अनुज सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र व पीयूष को एक – एक विकेट प्राप्त हुआ। वाराणसी के ओमकार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले दूसरे दिन के पहले मैच के अतिथि व्यवसायी केएन मिश्र , प्रेमप्रकाश दूबे व नवी हसन ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाके परिचय प्राप्त कर मैच का औपचारिक उदघाटन किया। वही दूसरे मैच के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विजय बहादुर राय रहे। टूनामेंट के आयोजक अजहर अली अतिथियों का स्वागत व अन्त आभार भी ज्ञापित किया। कमेंट्री दिनेश सिंह चौहान ने किया। अंपायरिंग फिरोज आलम व अमजद ने किया।

इस दौरान अंशु मणि त्रिपाठी, साबिर , सचिन पाठक, आफताभ आलम व रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर
सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर

  आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking