News Addaa WhatsApp Group Join करें

काया कल्प योजना के तहत वीआरसी में शिक्षकों क़ो वितरण हुआ टेबलेट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2023  |  7:47 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
काया कल्प योजना के तहत वीआरसी में शिक्षकों क़ो वितरण हुआ टेबलेट WhatsApp
Responsive image
  • नौनिहालों का भविष्य संवारने के लिए सरकार का सराहनीय कार्य -पीएन पाठक 

कसया/कुशीनगर । नगर कसया स्थित बीआरसी परिसर में टेबलेट वितरण कार्यक्रम 2023 के तहत शनिवार क़ो  प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व संविलियन विद्यालयों के शिक्षकों को विधायक कुशीनगर पीएन पाठक व नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल द्वारा  टेबलेट बितरित किया गया ।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

टेबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री पाठक, नपाप प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने द्वारा माँ  सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि श्री पाठक ने टेबलेट वितरण का उद्देश्य बताते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नौनिहालों के भविष्य को संवारने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। काया कल्प योजना के तहत विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। जब विद्यालयों में हर सुविधा होगी, अच्छे शिक्षक होंगे और उत्तम शिक्षण होगा तो शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। हर तरह का मेरा सहयोग रहेगा। विद्यालयों को अच्छे तरीक़े से बनवाएं। कोई भी शिकायत हो तो हमसे बताएं। आप सबकी समस्या का समाधान होगा। विशिष्ट अतिथि नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने कहा कि शिक्षा को लेकर बेसिक विद्यालयों में योग्य टीचर है। सरकार शिक्षा को बढ़ावा दे रही  है। नगर के सभी 108 विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। इनमें से 27 विद्यालयों पहले काया कल्प के लिए चुना गया है। काम दिसम्बर के प्रथम सप्ताह से होगा। काफी अच्छा प्रयास करेंगे। इसी क्रम में मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय ने  संबोधित किया। अतिथियो का स्वागत एआरपी अजय कुमार शुक्ला, अजय कुशवाहा, अमीरुल हक अंसारी मनोज चतुर्वेदी, हरेंद्र चौरसिया आदि ने माल्यार्पण कर व बुके देकर किया। अध्यक्षता करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्या ने किया और स्वागत आभार खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती रीता गुप्ता ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर रामायण कुशवाहा,  नीतीश कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, छेदी शर्मा सहित शिक्षक राजेश कुमार शुक्ला, भगवंत कुमार सिंह, शैलेश कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार दुबे, यशीदानंदन द्विवेदी,नमहेश कर्णधार, अमर प्रकाश पांडेय, कृपा शंकर तिवारी, सुशील कुमार शर्मा, सुनील गुप्ता, राम चन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह, अशोक गोंड, ध्रुव नारायण सिंह, दिनेश सिंह, अरुण कुमार वर्मा, अरुणेश मिश्रा, रणजीत सिंह, दिनेश प्रसाद, दिनेश यादव, अंजना पाण्डेय, सुनीता सिंह, अनिता मिश्रा, रेनू सिंह, सुमन, प्रियंका सिंह, सुनीता कुशवाहा, मनोरमा शर्मा, पूजा प्रधान, मिनी जायसवाल, प्रियंका श्रीवास्तव, मीना सिंह, कुशवाहा, अंकिता सिंह, अपर्णा मिश्र, जितेंद्र कुमार रावत, कार्यालय प्रभारी, विजय कुमार गुप्ता, मनोज चौहान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking