News Addaa WhatsApp Group Join करें

राजेश कुमार खड्डा के नये खंड शिक्षा अधिकारी बनाए गए

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 6, 2025  |  8:14 PM

254 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजेश कुमार खड्डा के नये खंड शिक्षा अधिकारी बनाए गए WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने नये खण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण उपरांत शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

खड्डा विकास खण्ड के खंड शिक्षा अधिकारी रहे अमित चौहान के स्थानांतरण के बाद विकास खण्ड रामकोला में खंड शिक्षा अधिकारी रहे राजेश कुमार ने सोमवार को बीआरसी पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सरकार के मंशानुरूप शिक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी। विद्यालय में शिक्षकों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी।

इस मौ़ेके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रितेश सिंह, मंत्री श्याम सुंदर वर्मा, जूनियर संघ के अध्यक्ष पारस नाथ साहनी, मंत्री वेद प्रकाश गुप्ता, विजय पाण्डेय, जनार्दन प्रसाद, राकेश मिश्रा, संजय उपाध्याय, आदित्य जायसवाल, ओंकारनाथ शर्मा, सिकंदर अली, संजीव चौरसिया, मनीष गुप्ता, मनोज चौधरी, विजय मौर्य, अनूप मौर्य और विकास खंड के एआरपी शैलेश और संजीव श्रीवास्तव द्वारा बीईओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking