News Addaa WhatsApp Group Join करें

“पुष्पा स्टाइल” में तस्करी! कुशीनगर पुलिस ने ट्रक के तहखाने से पकड़ी 100 पेटी अंग्रेजी शराब और 20 पेटी बीयर, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 7, 2025  |  5:14 PM

256 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“पुष्पा स्टाइल” में तस्करी! कुशीनगर पुलिस ने ट्रक के तहखाने से पकड़ी 100 पेटी अंग्रेजी शराब और 20 पेटी बीयर, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कुशीनगर । कोतवाली पडरौना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए “पुष्पा स्टाइल” में ट्रक के अंदर बने गुप्त तहखाने से अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने बिहार ले जायी जा रही 100 पेटी अंग्रेजी शराब और 20 पेटी बीयर (कुल 120 पेटी) बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी सहित ज़ब्त ट्रक की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत की गई।कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध ट्रक संख्या WB 25 D 3928 की तलाशी ली गई तो उसमें तहखाने जैसे गोपनीय बॉक्स बनाए गए थे, जिनमें अवैध शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो विभिन्न स्थानों से शराब एकत्रित कर विशेष ट्रकों के माध्यम से बिहार में चोरी-छिपे ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण की पहचान रंजन कुमार पुत्र राम जनम राय निवासी अख्तियारपुर कमतौल, थाना कुर्नी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), सचिन कुमार पुत्र राजेंद्र दास निवासी गंगौलिया, थाना सरैया, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुआ हैं। इनके कब्जे से 100 पेटी अंग्रेजी शराब (ऑफिसर्स च्वाइस फ्रूटी 180ml),20 पेटी बीयर (किंगफिशर),एक टाटा ट्रक (संख्या WB 25 D 3928) की बरामदगी हुई हैं। स्थानीय पुलिस मु.अ.सं. 553/2025, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम एवं 111(2)(B) बीएनएस, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर के अंतर्गत पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

यहां बताना चाहूंगा कि
बरामदगी ,गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह कोतवाली पडरौना, उप निरीक्षक सचिन दिवाकर,उप निरीक्षक चन्दन मौर्य,हेड कांस्टेबल विजय किशोर सिंह,आरक्षी चन्दन यादव,आरक्षी धर्मेन्द्र चौहान,आरक्षी गोविन्द यादव शामिल रहे।

 

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने इस संवाददाता से पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अवैध शराब की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking