रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर में बुुुुधवार को महिला एस. आइ.महिमा पाण्डेय के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने मुख्य बाजारों, चौराहों और स्कूल-कॉलेज के आस-पास कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। बिना वजह चौराहों पर खड़ा होने और बाजारों में घूमने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसआइ पाण्डेय ने बाजारों और स्कूल कॉलेज आने वाली महिलाओं और छात्राओं को रास्ते मेंं रोककर उनसे उनकी समस्या से रूबरू होने के साथ ही उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी,इसके अलावा उन्हें अधिकार भी बतायी ।एस.आइ.पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गई कि कही कोई समस्या आये तो तत्काल हेल्पलाइन नं0 1090 पर काल करें।पुलिस आपकी सहायता में तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, महिला कांस्टेबल रूबी सिंह आदि रहे। लोगों ने इस अभियान की सराहना की।
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…