News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ के लिये यह यात्रा जरूरी – मेघा पाटेकर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2022  |  7:30 PM

633 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ के लिये यह यात्रा जरूरी – मेघा पाटेकर
  • नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ अभियान की यात्रा बुद्ध की महापारिनिर्वाण स्थली से हुई रवाना l 

कसया/कुशीनगर । नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत बुद्ध स्थली स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मेघा पाटेकर, पूर्व नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार श्याम रजक आदि ने बुद्ध को चीवर चढ़ाया। सुश्री पाटेकर ने यहां से कुशीनगर से मगहर तक की पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इससे पूर्व एक निजी होटल में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजिक कार्यकर्ता  मेघा पाटेकर ने कहा कि आजादी में सभी वर्ग ने अपना प्राण न्यौछावर किया।  जाती धर्म की भावनाओ का प्रयोग कर भाजपा स्वार्थ की राजनीति कर समाज को बांटने का कार्य कर रही है औऱ नफरत फैला रही है। यह सरकार मोदी व योगी की सरकार नहीं है बल्कि आरएसएस की सरकार है जो अपनी मनुवादी नीतियों व विचारों को लागू कर रही है तथा सविधान में दर्ज मूल्यों का हनन कर संविधान की धज्जिया उड़ा रही है ।इस  यात्रा के माध्यम से जन  संसद क़ो संदेश दिया जा रहा है कि मानव समाज ही सबसे बड़ा समाज है। क्यों कि यह सरकार संसद में दूसरे का नही सुनती केवल हट धार्मिता के आधार पर अपना विचार व कार्य जबरन थोप रही है,जनहित की समस्या दूसरे पार्टी के सांसदों व विधायकों द्वारा उठाने पर उनका विरोध करती है l संविधान में व्यवस्थित प्राविधान को बचाना है। जल, जंगल, जमींन के लिए आदिवासी संघर्ष कर रहे हैं। जबकिं भाजपा अडानी, अम्बानी को बेचने का काम कर रही है। आदिवासियों, मछुआरों के साथ मिलकर हक की आवाज उठाएंगे। इस देश में अल्लाह, भगवान, गुरुनानक, बिरसा, मुंडा, सभी को मानने वाले लोग हैं। इस देश की संस्कृति गंगा यमुनी तहजीब की रही है। उस तहजीब को जिंदा रखने के लिये तथागत बुद्ध की धरती से कबीर धाम की यात्रा सबसे अच्छा मानकर और इनका  उद्देश्य भी यही था। इसलिए इस यात्रा के लिये जनता क़ो  सन्देश देने का इससे अच्छा जगह औऱ नही हो  सकता। कोविड लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए इस सरकार ने लोगों के मुद्दे उठाने पर विरोध करते रहे। आज इस कड़ी में राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। हमें राजनीति से मतलब नहीं है लेकिन जो लोग समाज के लिए कुछ कर रहे हैं। उनके साथ हूँ। नेता प्रतिपक्ष उ.प्र.रामगोविंद चौधरी ने कहा कि जबसे ये सरकार बनी है देश व प्रदेश की राजनितिक व आर्थिक स्थितिया बद से बदतर हो गयी है l यात्रा संयोजक प्रो चितरंजन मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों ने अंग्रेजों की दलाली की थी, हिन्दू मुस्लिम के बीच दरार पैदा की थी और आजादी की लड़ाई में खिलाफत की थी वे गद्दी चला रहे हैं। जनता को समझना होगा धर्मनिरपेक्षता के मूल्य को। धर्मनिरपेक्षता नहीं बचेगी तो देश भी नहीं बचेगा। पूर्व मंत्री बिहार श्याम रजक ने कहा कि देश की संविधान से खिलवाड़ कर उसे तोड़ने का काम सरकार कर रही है। देश में वंशवाद को स्थापित करने में लगी है।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

नेता सरकार की नीतियों के चलते राजनैतिक, सामाजिक, अर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गयी है, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों व आम जन के लिये l  देश के लिए संविधान को बचाना है। उन्होंने जेपी आंदोलन की चर्चा की। स्थानीय आयोजक पूर्व मंत्री ब्राह्ममाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि देश मे साम्प्रदायिक ताकते हॉबी होकर समाज व देश क़ो  नफरत की आंधी में झोंक रहे हैं। देश को खंडित करने का काम कर रहे हैं।पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि देश में रहने वाले सब भाई है। समता, समानता में भेद न हो वही देश आगे बढ़ेगा। मुख्य आयोजक, समाजवादी समागम के राष्ट्रीय महामंत्री, फैक्टर के संस्थापक और सबका स्वागत करते हुए जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जन संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संचालन मनंजय तिवारी ने किया। देश में नफरत की भवना बढ़ रही है। देश चरमरा रहा है। दायित्व को निभाएं। और जनता के बीच जाएं। बुद्ध की शांति से कबीर की शांति तक। आयोजक गण ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। यात्रा के क्रम में दीवानी न्यायालय कसया पहुंची जहां अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात यात्रा हेतिमपुर की ओर प्रस्थान कर गयी।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, उमेश शाही, राजन त्रिपाठी, बैजनाथ मिश्रा, एके बादल, सुभाष पाठक, राजेश पांडेय, राम निवास पांडेय, गिरिजेश यादव, सुभाष पाठक, शाहिद लारी, प्रभाकर जायसवाल, राजीव यादव, विनोद जायसवाल, हरिलाल यादव, पूर्व कुलपति, संयोजक प्रो चितरंजन मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, मृत्युनजय, राहुल, अरुण श्रीवास्तव, राम कृपाल राव, संजय सिंह, छोटेसिंह, डॉ संजीव राव, कृष्णलाल तिवारी, प्रदीप राव, मधुर श्याम राय, उदयभान यादव, मो0असलम, हृदयानन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking