रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर स्थित जनता इंटर कालेज के खेल मैदान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुशीनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डा0 राम जियावन मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित के उपरांत तिरंगे की सलामी देकर व हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शिवपुर मठिया के छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति कर अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ- साथ खेल का भी जीवन में बड़ा महत्व है। खेल द्वारा बालक के मानसिक व सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी विजय सिंह,शिक्षक नेता श्रीकांत यादव,चन्द्रबली सिंह,अमित कुमार,दिनेश कुशवाहा, इमरान, आशुतोष राय, जटाशंकर सिंह, ब्रह्मानन्द, दीपक, मुकेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार व संचालन परसुराम कन्नौजिया ने किया।
हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…