कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा ग्राम सभा भटवलिया में प्राथमिक विद्यालय भटवलिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका, प्रत्येक कक्षा में उपस्थित छात्र छात्राओं की उपस्थित संख्या, साफ सफाई, शौचालय की व्यवस्था, बन रहे मिड डे मील की गुणवत्ता की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय भटवलिया में कक्षा 1 से 5 तक कुल 53 पंजीकृत छात्र छात्राओं के सापेक्ष 31 बच्चों की उपस्थिति पंजिका में दर्ज मिली किंतु मौके पर 21 छात्र छात्राएं ही उपस्थित पाए गए , जिस पर जिलाधिकारी द्वारा रोष व्यक्त किया तथा निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में इर्द गिर्द गंदगी पाई गई और स्कूल परिसर की स्थिति जर्जर पाए जाने के कारण संबंधित ए०बी०एस०ए० को चेतवानी पत्र , प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण देने, ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के क्रम जिलाधिकारी उपस्थित बच्चों से ड्रेस, जूतों की धनराशि की भी जानकारी ली एवं वर्ग 3 व 4 की छात्राओं से पहाड़ा भी सुना, पहाड़ा सुनाने पर जिलाधिकारी ने उन्हें शाबाशी दी । उन्होंने कहा कि कायाकल्प के अंतर्गत जनपद के सभी विद्यालयों में उचित सुविधाए उपलब्ध होनी चाहिए। प्रत्येक विद्यालयों में निर्धारित सूची के अनुसार मिड डे मिल बनना चाहिए। उपस्थित बच्चों की संख्या के अनुसार ही मिड डे मिल तैयार कराए। आसपास विद्यालय परिसर में गंदगी एकत्र न होने दे।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, खंड विकास अधिकारी फाजिलनगर, नायब तहसीलदार कसया शैलेश सिंह , अपर जिला कृषि अधिकारी राजेश पांडे, ग्राम प्रधान सुरेंद्र राव, ग्राम सचिव शिबू राय, लेखपाल कन्हैया यादव ,आदि जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेl
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…