News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पकड़ा गया उत्पाती बंदर, लोगों ने ली राहत की सांस

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 3, 2023  |  5:23 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पकड़ा गया उत्पाती बंदर, लोगों ने ली राहत की सांस WhatsApp
Responsive image
  • महिनों से गांव में उत्पात मचाया था बंदर, दर्जनों को किया था जख्मी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में एक महिने से आतंक मचाए एक बंदर को लोगों व बंदर बझाने वालों के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार को पकड़ लिया गया। उत्पाती बंदर को पकड़ने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। यह बंदर एक महीने से लोगों के लिए खासी मुसीबत बना हुआ था। दर्जनों बच्चों व लोगों को यह काट चुका था। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए बंदर को जंगल में छोड़ने के लिए साथ ले गई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में एक बंदर का आतंक तकरीबन महिनों पूर्व से चल रहा था। इसकी शिकायत लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्राम प्रधान रामप्यारे कुशवाहा ने नकद धनराशि देकर शुक्रवार को बंदर बझाने वाली टीम को बुलाया। लोगों के साथ बंदर पकड़ने वाली छ: सदस्यीय टीम ने दोपहर पोखरे के पास आम के पेड़ पर बैठे आतंकी बंदर को काफी प्रयास के बाद जाल में पकड़ा और एक बोरे में पकड़कर रखा गया। ग्राम प्रधान रामप्यारे कुशवाहा ने बताया कि बंदर के आतंक से लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया था। पकड़ा गया बंदर खतरनाक था और एक महिने से लोगों को परेशान कर रहा था। उसके डर से बच्चे भयभीत थे और डरकर स्कूल आते जाते थे। बंदर पकड़ने वाली टीम ने बताया कि बंदर ने कई लोगों को काटकर घायल किया है। इसे अब इसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोजन न मिल पाने के कारण बंदर चिड़चिड़े हो जाते हैं और लोगों को काटते हैं। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची खड्डा वन रेंज के रेंजर एसपी पाण्डेय एवं डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने पकड़े गए बंदर को जंगल में छोड़ने के लिए साथ ले गए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking