News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: अज्ञात कारणों से लगी आग में चार झोपड़ी जली

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 3, 2024  |  7:40 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अज्ञात कारणों से लगी आग में चार झोपड़ी जली

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चन्दरपुर गांव के तामस टोला में बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में चार रिहायशी झोपड़ी जलने की जानकारी प्राप्त हुई है। स्थानीय ग्रामीणों व अग्नि शमन दल के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

स्थानीय थाना क्षेत्र के चन्दरपुर गाँव तामस टोला में बुधवार की शाम को गांव के पश्चिम स्थित प्रदीप प्रसाद की रिहायशी झोपड़ी अचानक जलने लगी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर ली तथा अपने चपेट में लेकर रामप्यारे कुशवाहा, रामानंद कुशवाहा,राम-लखन की रिहायशी झोपड़ी को भी जलाकर राख कर दी। आग की चपेट में रामप्यारे कुशवाहा की एक बाईक जल गई। वहीं रामानंद के दरवाजे पर खड़ी ट्रेलर का चक्का तथा बगल में रखा शटरिंग का बल्ली पटरा भी जल गया। आग की विकराल रूप देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जी जान से जुट गये। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking