News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: समाजसेवी इंजीनियर दिलीप श्रीवास्तव का हुआ निधन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 3, 2024  |  8:12 PM

131 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: समाजसेवी इंजीनियर दिलीप श्रीवास्तव का हुआ निधन

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के पकड़ी बांगर निवासी इंजीनियर दिलीप कुमार श्रीवास्तव उम्र 58 का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया‌। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोग व शुभचिन्तक शोकाकुल हो गये।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पकड़ी बांगर निवासी दिलीप कुमार श्रीवास्तव अरुणाचल प्रदेश में इंजीनियर थे। उन्होंने समाज सेवा के लिए गांव में स्वर्गीय राम नारायण लाल स्मृति सेवा समिति का गठन किया। जिसके तहत प्रतिवर्ष गरीब कन्याओं का अपने खर्चे से विवाह करवाते थे। दिलीप श्रीवास्तव एक साल से बीमार चल रहे थे , के दौरान स्वस्थ भी हो गए थे। लेकिन अचानक बुधवार को लखनऊ में एक नीजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार कप्तानगंज राम जानकी घाट पर किया जाएगा।

उनके निधन पर रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव ,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking