मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय लाला टोला में कक्षा 5 के विद्यार्थियों की विदाई , प्रगति पत्र और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे तथा नए प्रवेश लेने वाले बच्चो का केक काटकर स्वागत किया गया ।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जमुना सागर ने कहा कि शिक्षक ही बच्चो को योग्य नागरिक बनाते हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव ने बताया कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चो को मुफ्त शिक्षा के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रहीं।इस दौरान शिक्षक विनीत कुमार तोमर , दीपा तिवारी और अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…