News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: तेज बुखार और झटका से हुई बे-वक्त दो मौत के बाद गाँव में पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 21, 2023  |  9:36 PM

181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: तेज बुखार और झटका से हुई बे-वक्त दो मौत के बाद गाँव में पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। तेज बुखार और झटका आने के बाद मौत की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुँची पीड़ित घर के अगल-बगल के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही बचाव हेतु सावधानियां बरतने की जानकारी दी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला क्षेत्र के पारसौनी में रुकसाना पुत्री निशार अंसारी उम्र 8 वर्ष व सनेरा मल्ल छपरा के गुड़िया पुत्री सत्यपाल उम्र लगभग 5 वर्ष की तेज बुखार व झटका आने से हुए गत 14 दिसम्बर को असामयिक मौत हो गई, कि सूचना मिलने के बाद पूर्व जिपंस फूलबदन कुशवाहा ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों से वार्ता कर इसकी जानकारी दी।जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरूवार को गाँव में पहुँची और पीड़ित परिवार तथा उसके घर के अगल- बगल के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण की।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जरूरी जानकारियां दी।टीम के लोगों ने बताया कि पानी को उबाल कर ही पीये तथा बुखार होने पर तुरन्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पताल पर डॉक्टरों से सम्पर्क करें।

फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि सभी लोग अपने अंदर जागरूकता लाये और एहतियात के तौर पर घर की साफ़- सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने गाँव के लोगों को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार जल जनित बीमारियां जैसे जापानी बुखार,काला जार, एईएस के उन्मूलन के लिए कटिबद्ध हैं।इससे निपटने के लिए पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ द्वारा ब्लॉक व जिला स्तर पर समुचित व्यवस्था कराया गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य टीम के डा0 सारिक आजाद खान, राजेश गौतम, आनंद दूबे, विश्राम राव के अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामेश्वर चौहान , संजय जायसवाल ,सुनील यादव,विकास प्रजापति, फतेह मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking