News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सड़क पर पलटा ट्रक, बड़े वाहनों का आवागमन बाधित

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 21, 2023  |  9:32 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क पर पलटा ट्रक, बड़े वाहनों का आवागमन बाधित WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बभनौली बाजार के समीप तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा गांव में कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर बुधवार की रात 11 बजे एक गेहूं लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक को मामूली चोट आई, जो प्राथमिक उपचार के बाद ठीक हो गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

जानकारी के मुताबिक कसया की तरफ से बिहार के मुजफ्फरनगर जा रहे ट्रक के सामने एक बोलेरो गाड़ी आ रही थी जो बुरी तरह लहरा गई। इससे ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और बोलेरो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक सड़क पर ही पलट गया। सड़क और पटरी पर गेहूं के बोरे बिखर गए। घटना में थानाक्षेत्र के ही बरवाराजापाकड़ के बरवा निवासी अनूप चला रहा था जिसे मामूली चोट आई। घटना के बाद पटरी से होकर छोटे वाहन तो गुजर जा रहे हैं लेकिन ट्रक व बस आदि बड़े वाहनों के लिए जगह नहीं बचा है। ट्रक चालक ने बताया कि पलटे ट्रक को खाली किया जा रहा है। खाली होने के बाद इसे क्रेन की मदद से हटवाया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking