रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय क्षेत्र के कुसम्हाँ निवासी शिक्षक रहे स्व0 राम विजय सिंह की पुत्री नम्रता सिंह उम्र 33 वर्ष को मिसेज गोल्डन फेस ऑफ साउथ इंडिया का प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने पर परिवार के शुभेच्छुओं ने खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं दी है।
नम्रता को उनकी लगन और कड़ी मेहनत के बदौलत विंडो इंटरटेनमेंट के संस्थापक द्वारा हिल्टन चेन्नई में गत 20 जनवरी 2024 को ग्रैंड फिनाले की सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत इस खिताब से नवाजा गया। नम्रता सिंह ग्राफिक्स डिजाइनर होने के साथ-साथ पेशे से एक आहार परामर्शदाता हैं और जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के प्रति उनके अद्वितीय उत्साह ने उन्हें प्रतियोगिता के ‘शीर्षक विजेता’ के रूप में स्थापित किया। उनकी शादी एक सेना अधिकारी से हुई है।
नम्रता की इस उपलब्धि पर विजय कुमार गुप्त, डा0 इन्द्रजीत गोविंद राव, उमेश मल्ल, पत्रकार रामबिहारी राव, शक्ति सिंह ठाकुर, राहुल सिंह, लाल साहब राव , मनोज सिंह, रेखा सिंह, प्रगति सिंह आदि ने बधाई दी है।
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…
आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…