News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, ट्रैक्टर सहित लगभग पन्द्रह लाख का सामान की बरामद

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 14, 2023  |  5:18 PM

2,226 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, ट्रैक्टर सहित लगभग पन्द्रह लाख का सामान की बरामद
  • एक सप्ताह में ही पुलिस ने चोरी के टैक्टर को किया बरामद

रामकोला/कुशीनगर। जिले के रामकोला पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने एक सप्ताह में ही चोरी के टैक्टर के साथ साथ पन्द्रह लाख का सामान को बरामद किया है.

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जानकारी के अनुसार, मुखबिर खास की सूचना पर रामकोला पुलिस ने स्वाट टीम के साथ स्थानीय नगर के मथुरा नगर- नौरंगिया तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रायल एनफील्ड बुलेट के साथ धर दबोचा।पूछताछ के दौरान वह व्यक्ति अपना नाम आकाश तिवारी पुत्र अनिल तिवारी उम्र 20 वर्ष थाना नेबुआ नौरंगिया के सा0 बलुअहा निवासी बताया। लेकिन अपनी मो0सा0 से संबंधित कोई कागजात पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नही कर सका।संदेह होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो वह बताया कि साहब यह गाड़ी चोरी की है इसको मैने बुद्धा पार्क से चुराया था।पुलिस ने अन्य चोरियों के बारे मे पूछताछ किया तो उसने बताया कि मेरे द्वारा रामकोला चीनी मिल से एक सप्ताह हुये एक मेसी फार्गूशन ट्रैक्टर चोरी किया गया है तथा एक और ट्रैक्टर महिन्द्रा यूओ जिसे मैने बगहा बिहार चीनी मिल से चुराया है तथा एक मो0सा0 स्प्लेण्डर आई. स्मार्ट गोरखपुर से, एक हाफ सेट (तावा), एक रोटावेटर, एक ट्रैक्टर हल 11 फल वाला, एक हैरो, एक ट्राली भी अलग अलग जगहो से चोरी किया हूँ।उक्त सभी चोरी के सामान को मैने अपने घर पर रखा है।उसके बातों पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान मय स्वाट टीम के उक्त व्यक्ति के साथ उसके घर पहुच कर उक्त उपरोक्त सभी चोरी किये गये वाहन व सामान की बरामदगी कर उचित माध्यम से थाना हाजा लाया।बरामद सामानों की कीमत लगभग 15 लाख रूपये होगी।खड्डा क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने अभियुक्त खिलाफ मु0अ0 सं0 68/2023 धारा 379/411 भादवि0 व मु0अ0सं0 71/2023 धारा 41/411 भादवि0 में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी  है। अभियुक्त के खिलाफ आपराधिक इतिहास है। मु0अ0सं0 68/2023 धारा 379/411 भादवि0 व मु0अ0सं0 71/2023 धारा 41/411 भादवि0 थाना रामकोला तथा मु0अ0सं0 654/2022 धारा 379 भादवि0 थाना को0 पडरौना और मु0अ0सं0 843/2022 धारा 379 भादवि0 थाना बगहा (पटखौली) बिहार मु0अ0सं0 395/2022 धारा 379 भादवि0 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर में मुकदमा पंजीकृत है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। 

गिरफ्तारी के दौरान एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह,उ0नि0 मिथिलेश प्रजापति, हे0का0 अमित सिंह,का0 शिवा सिंह, का0 शुभेन्द्र उपाध्याय,का0 महेन्द्र यादव, का0 चन्दन कुमार,का0 जितेन्द्र पाल,का0 शिवबदन यादव,का0 रामेन्द्र यादव,म0का0 शैलजा तिवारी,स्वाट टीम कुशीनगर के हे0का0 सनातन सिंह, हे0का0 योगेन्द्र प्रसाद, हे0का0 रणजीत यादव, हे0का0  राघवेन्द्र सिंह,का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम के उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking