News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पोषाहार वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों से  16 व 17 फरवरी को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 14, 2023  |  1:07 PM

756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पोषाहार वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों से  16 व 17 फरवरी को
कुशीनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जनपद के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियो को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में पोषाहार वितरण जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों से दिनाँक 16 फरवरी व 17 फरवरी 2023 को किया जाएगा।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अपरिहार्य परिस्थिति अथवा ऐसे केंद्र जहां आंगनवाड़ी कार्यकत्री का पद रिक्त है तथा चार्ज किसी अन्य आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पास है वहाँ 17 फरवरी को पोषाहार वितरण किया जाएगा।
इस क्रम में 06 माह से 03 वर्ष की लाभार्थी श्रेणी हेतु 01 किलोग्राम गेहूँ दलिया, 01 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल, 01 किलोग्राम चना दाल व 0.455 लीटर खाद्य तेल, 03 वर्ष से 06 वर्ष की लाभार्थी श्रेणी हेतु गेंहू दलिया 500 ग्राम, फोर्टिफाइड चावल 500 ग्राम, तथा चना दाल 500 ग्राम, गर्भवती व धात्री श्रेणी में गेंहू दलिया 1.5 किलो ग्राम, फोर्टिफाइड चावल 01 किलोग्राम, चना दाल- 01 किलोग्राम, खाद्य तेल-0.455 लीटर, व अतिकुपोषित बच्चे की श्रेणी में गेहूँ दलिया-1.5 किलोग्राम, फोर्टिफाइड चावल – 1.5 किलोग्राम, चना दाल- 02 किलोग्राम व खाद्य तेल- 0.455 लीटर का वितरण किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त दिवस को समस्त सी डी पी ओ, व मुख्य सेविका भ्रमण शील रहेंगे। वितरण दिवस को ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा उक्त दिवस की सूचना संबंधित ग्राम प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking