News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पर्व के दौरान अशांति फैलाने वाले के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाई – प्रभारी निरीक्षक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 6, 2024  |  7:20 PM

263 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पर्व के दौरान अशांति फैलाने वाले के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाई – प्रभारी निरीक्षक WhatsApp
Responsive image

रामकोला /कुशीनगर। पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है।इसलिए हमें त्यौहार में कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपसी सद्भावना भंग हो ।ये उक्त बातें रामकोला थाना के नये थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की अपनी पहली बैठक में कही।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

उन्होंने कहा कि पर्व को सम्पन्न कराने में एक- दूसरे का सहयोग करना चाहिए ताकि आपस का संबंध बना रहे।अगर कोई समस्या हो तो तत्काल मेरे मोबाइल नंबर पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की निगहबानी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्व को आपसी विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। यह भाईचारे का पर्व होता है। प्रभारी निरीक्षक ने पीस कमेटी में आये लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा। इसके साथ ही पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत भी हुए। कहा कि त्यौहार में जुलूस के दौरान डी0 जे0 ट्राली से बाहर और ऊंचा नहीं रहेगा।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, मनोहर गुप्ता, सभासद बड़काई गोविन्द राव, जनार्दन यादव, मैनुद्दीन उर्फ मैना, आलोक गुप्ता, राजेश यादव, जयप्रकाश राव, प्रधान साहबजादे उर्फ जुगनू, प्रधान प्रतिनिधि रंजीत, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मौर्या, प्रधान राजेश राव गुड्डू बाबू, प्रधान शत्रुंजय सिंह, घनश्याम कुशवाहा, रामेश्वर चौहान, समीर अहमद आदि सहित एस0 आइ0 रंजीत सिंह, एस0 आइ0 दिनेश यादव, एस0 आइ0 मारकंडे सिंह, एस0 आइ0 उपेन्द्र यादव, एस0 आइ0 अभिषेक यादव, मुहर्रिर संजीव यादव, मुहर्रिर अखंड प्रताप सिंह, हे0का0 प्रदीप सिंह तथा क्षेत्र के ग्राम प्रधान, नगर के सभासद व सम्मानित लोगों के अलावा मुस्लिम समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking