मथौली बाजार/कुशीनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा पिपरही भरकुलवा के शाखा प्रबंधक रविरंजन ने शाखा पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया और चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पार्चन किया। शाखा प्रबंधक के द्वारा आस-पास के क्षेत्रों के बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 40 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को उक्त कार्यक्रम में बुलाकर माल्यार्पण कर डायरी कलम देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को राजकुमार सिंह जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ कुशीनगर, सुनील सिंह राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हाटा,राम दिनेश सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ हाटा, रामप्रवेश यादव मंत्री हाटा, रेखा रामचंद्रन ए०आर०पी०सुकरौली, मोलई प्रसाद प्रजापति मंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ-मोतीचक आदि लोगों ने संबोधित किया।इस दौरान मदन गोपाल पाठक, रामायण चौरसिया, मृत्युंजय त्रिपाठी, योगेश कुमार सिंह, दीनदयाल सिंह, योगेन्द्र सिंह,मदन यादव, विजय कुमार कन्नौजिया , क्षिप्रा मिश्रा, रीना भारती, नारायण सागर, विजय कुमार भारती, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…