News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव,भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 5, 2022  |  5:01 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव,भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु  WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। श्री श्याम जन्म महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात्रि में रामकोला श्री श्याम मंदिर के परिसर में भजन का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रभु के भक्तों ने केक काटकर जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। 

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

 पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रामकोला नगर के श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम प्रभु के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्याम मण्डल समिति द्वारा कार्तिक मास के देव उठनी एकादशी को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आयी कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायिका तोषी कौर की भजनों पर श्री श्याम भक्त रात भर थिरकते रहे।इस मौके पर श्री श्याम प्रभु का भव्य श्रृंगार करने के साथ ही मनमोहक झांकी सजाई गई तथा भक्तों ने एक दूसरे के साथ फूलो की होली खेली तथा भक्तों ने शाम को सवा मनी प्रसाद चढ़ाया। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम शनिवार को प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष श्रवण छपड़िया, सुनीता छपड़िया, प्रमोद केडिया, अमित केडिया, अजय तुलस्यान, श्यामलाल अग्रवाल, पवन चौधरी, सन्तोष केडिया, पंकज अग्रवाल, शंभु केडिया, संजय केडिया,राजीव अग्रवाल, सोनी केडिया, सीमा केडिया, चंदन केडिया, निकिता केडिया, विशाल केडिया, अंजनी चौधरी, धीरज केडिया, ममता केडिया, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मंजू देवी, रेनू तुलस्यान, सरोज गर्ग, अर्चना अग्रवाल, उषा बंका, सुशील बंका,कान्हा अग्रवाल, गायत्री बंका, मनोज तुलस्यान, उमा तुलस्यान, अनुज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल,दीपक छापड़िया , विमल खेतान, रौनक अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking