खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव में शनिवार की दोपहर एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते पूरा रिहायशी झोपड़ी सामान सहित जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों एवं पुलिस की तत्परता से आग बुझा दिया गया।
रामपुर जंगल ग्राम सभा में लल्लन यादव पुत्र राजधारी के घर शनिवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई और अचानक पूरे झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया, घर में मौजूद लोग भागकर किसी तरह जान बचाए, शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जिसके चलते पड़ोस में आग फैलने से बच गई। आग की इस घटना में घर में रखे चौकी, बिस्तर, कपड़े सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। हलका लेखपाल धीरज शुक्ला मौके पर पहुंचकर क्षति के आंकलन किए हैं।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…