News Addaa WhatsApp Group Join करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर “किर्ति फ्यूल पैराडाइज़” पेट्रोल पम्प का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 1, 2025  |  2:52 PM

239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर “किर्ति फ्यूल पैराडाइज़” पेट्रोल पम्प का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर लतवा मुरलीधर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के अत्याधुनिक पेट्रोल पम्प “किर्ति फ्यूल पैराडाइज़” का भव्य शुभारंभ रविवार को बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

शुभारंभ समारोह में एचपीसीएल के रीजनल मैनेजर सतीश कुमार, चीफ इंजीनियर दुर्गेश कुमार एवं सेल्स अफसर मोहन महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पम्प का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र कुशवाहा, विधायक फाजिलनगर, मनीष जायसवाल, विधायक पडरौना,मोहन वर्मा, विधायक हाटा, विवेकानंद पाण्डेय, विधायक खड्डा
,राजीव कुमार, एमएलसी गोपालगंज, विनय प्रकाश गोंड, विधायक रामकोला
,असीम कुमार, विधायक तमकुहीराज, नंदकिशोर मिश्रा, पूर्व विधायक, दुर्गेश राय, जिलाध्यक्ष भाजपा कुशीनगर, जेपी गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत तमकुहीराज,सोनिया त्रिभुवन जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत सेवरही,मीडिया कर्मियों की विशेष मौजूदगी रही। भव्य शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पेट्रोल पम्प न सिर्फ क्षेत्रीय वाहन चालकों और व्यापारियों को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि विकास की नई दिशा भी तय करेगा।

यह बताना चाहूंगा कि स्थानीय लोगों ने भी इस नए ईंधन केंद्र को क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और विकास की अहम कड़ी बताया।

इस अवसर पर पधारे सभी वरिष्ठ जनों, आम जानो को वरिष्ठ समाजसेवी धीरेन्द्र राय उर्फ राजू भैया,वरिष्ठ पत्रकार ,प्रधान रजनीश राय, किसान पीजी कालेज के पूर्व प्रबंधक अनूप कुमार राय द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking