गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर की पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ने में लगातार सफलता हासिल कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोरखपुर अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को धर दबोचा है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से चोरी की मोबाइल फोन, अन्य सामान और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शातिर लुटेरा महाराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ बलरामपुर और महाराजगंज जिलों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यही नहीं, यह अपराधी पूर्व में महाराजगंज पुलिस से मुठभेड़ भी कर चुका है।
उन्होंने बताया कि आरोपित को लूट की मोबाइल, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी गोरखपुर की इस कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…
गोरखपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना के बीच गोरखपुर जंक्शन…
कुशीनगर । अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जोखिम उठाकर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले…