News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर एनकाउंटर: 25-25 हज़ार के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 1, 2025  |  8:38 AM

235 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर एनकाउंटर: 25-25 हज़ार के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले की पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत कुसुमहा पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में 25-25 हज़ार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी जुल्फीकार पुत्र इसहाक और असलम पुत्र मेधु, निवासी मोरवन बड़का टोला थाना रामकोला, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

दोनों बदमाश लंबे समय से स्कूल और कॉलेज के बाहर छेड़खानी, छिटाकशी और कलावा पहनकर लव जिहाद की घटनाओं में शामिल थे। शिकायतों के आधार पर थाना रामकोला में इनके खिलाफ मु0अ0सं0-71/2025 धारा 74, 78, 296, 351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घेराबंदी में फंसे बदमाश :

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। सोमवार को चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। जिनके पास से पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचा .315 बोर,पाँच जिन्दा कारतूस,दो खोखा कारतूस,बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल,1100 रुपये नगद बरामद किए।

पुलिस टीम की इस बड़ी भूमिका में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह (रामकोला), प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा (कसया), प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय (खड्डा), प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति (कप्तानगंज), निरीक्षक आशुतोष सिंह (स्वाट टीम), निरीक्षक मनोज कुमार पन्त (साइबर सेल) की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking