हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित नहर में महुवआ मस्जिदिया के पास एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतू भेज आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
देखने से मृतका की उम्र अधिक प्रतीत हो रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है।
वृद्ध महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18…
बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…
हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…