News Addaa WhatsApp Group

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 30, 2026  |  11:57 AM

215 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां एक लगभग 55 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30.03.2026 को पीआरबी 5798 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भूलिया अगरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास, पोल संख्या 58/16 के निकट एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है। शव का चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही तरयासुजान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों को शव की फोटो दिखाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।
मौके पर पुलिस बल तैनात है और पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान के प्रयास जारी हैं तथा आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच की जा रही है।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking