News Addaa WhatsApp Group

सलेमगढ़: देश भक्त ,राष्ट्रीय नेता और विचारक थे,पंडित दीनदयाल उपाध्याय- जयंत कुमार सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2023  |  5:16 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: देश भक्त ,राष्ट्रीय नेता और विचारक थे,पंडित दीनदयाल उपाध्याय- जयंत कुमार सिंह

सलेमगढ़/कुशीनगर (विकाश सिंह) । सीमावर्ती ग्राम बहादुर पुर में भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाई के तत्वाधान में भारतीय मनीषा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्म दिन एक सादे समारोह में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री जयंत कुमार सिंह ने किया।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि एक ऐसे महापुरुष की जयंती मनाने के लिए उपस्थित है जिन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस तक देश की सेवा की। भाजपा नेता ने कहा कि वे महान् देशभक्त, स्टेट्समैन, लेखक और मौलिक विचारक थे। उनका जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था। वे राष्ट्रवादी नेता एवम विचारक थे। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आपके संबंध में कहा कि यदि मुझे दो दीनदयाल और मिल जाएं तो मैं देश की राजनीति का नक्शा बदल दूंगा। श्री सिंह ने पंडित जी के जीवन के अनेक प्रेरक प्रसंग सुनाए। और कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अनेक लोगों ने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जातिबाद को वे राजनीतिक भ्रष्टाचार मानते थे। उन्होंने एक स्थान पर कहा कि मेरी पार्टी भारतीय जनसंघ जातिवाद को पॉलिटिकल करप्शन मानती है। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद दर्शन दिया। उनका चिंतन राष्ट्रवादी था। अभी साथ वर्ष के भी नही हुए थे कि एक रहस्मय परिस्थितियों में आपका शव मुगलसराय स्टेशन अब दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन मिला। काल के क्रूर हाथों ने आपको देश वासियों से छीन लिया। उस समय ४४दिन ही हुए थे आप भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। राजनीति में आने के पूर्व आप घर बार छोड़कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक निकल गए थे।

इस कार्यक्रम में भाजपा तरया सुजान मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा, बहादुर पुर भाजपा शक्ति केंद्र के संजय चौरसिया, मुकुल शर्मा (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद), आनंद खरवार, शक्ति वर्मा, राजेश पटेल, टुनटुन वर्मा, मजिस्तर साह, अमरेश साह, दिनेश पटेल, राजकुमार भारती, मोलन पाठक आदि अनेक नागरिक सम्मिलित होकर पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अनेक लोगों ने सराहना की। शक्ति केंद्र प्रमुख ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का संचालन श्री मिथिलेश शर्मा ने किया।

संबंधित खबरें
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking