सलेमगढ़/कुशीनगर (ललन गुप्ता)। गुरुवार १२जनवरी को सीमावर्ती तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर के हनुमान मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री जयंत कुमार सिंह ने स्वामी जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गांव के उपस्थित नागरिकों ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर स्वामी जी के जीवन पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि स्वामी जी ने त्याग, समर्पण कर्म को जीवन का आदर्श बताया। श्री सिंह ने कहा कि स्वामी जी का जीवन चरित्र हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है। वे एक महान् आध्यात्मिक नेता, महान् संन्यासी थे जिनका जीवन आम जनता के लिए समर्पित था। उन्होंने जीवन से युवकों को प्रेरणा लेकर सेवा का कार्य करने चाहिए। इस अवसर भजन, गीत भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर श्री लालजी राय, जगदीश चौहान, हीरा गुप्ता, भरत खरवार, शर्मा खरवार, चंद्रिका प्रसाद, सुधीर खरवार, राजेश पटेल, नगनारायण गुप्ता, राजनारायण गुप्ता, विजय राय, अनिरुद्ध साह, उपेंद्र राय, हरिलाल चौरसिया, देवेंद्र राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजेश पटेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापित सुधीर खरवार ने एवम धर्मदेव खरवार ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महिलाएं एवम बच्चे भी शामिल हुए।
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…