सलेमगढ़/कुशीनगर । बुधवार के सांय काल अपनी दुकान बन्द कर घर जा रहे कपड़ा व्यवसाई पर अज्ञात बदमाशो ने सुन सान रास्ते में छीना झपटी किया,लेकिन शोर मचाते हुए कपड़ा व्यवसाई ने अपनी जान किसी तरह बचाई।
बताते चले की पुलिस चौकी बहादुरपुर क्षेत्र के सलेमगढ़ बजार में अनुजूम श्रीवास्तव का रिया वस्त्रालय नाम से एक कपड़ा का दुकान है। वह नित्य के तरह शाम को अपनी दुकान बन्द कर अपने घर तरया लक्षिराम जा रहे थे की, बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सलेमगढ़ मियां टोला हफुआ चतुर्भुज मार्ग पर नई पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने अनजुम श्रीवास्तव के साथ छीना-झपटी का प्रयास किया,लेकिन किसी तरह श्री श्रीवास्तव शोर मचाते हुए अपनी जान बचा कर भागे।
बकौल श्री श्रीवास्तव ने आप बीती कहानी सोशल साइट पर शेयर करते हुए लिखा है की दोनों बदमाश नई पल्सर बाइक पर सवार थे, जैसे ही वह उक्त मार्ग के नहर से आगे बढ़ा हू पीछे बैठे युवक ने झपाटा मारा , फिर रोककर छीना झपटी का प्रयास किया,,, भागना पड़ा वरना भगवान ही मालिक था।
इस विषय में पुलिस चौकी बहादुरपुर के प्रभारी से जानकारी जानने की कोशिश किया गया,लेकिन जरिए दूरभाष संपर्क नही हुआ, लेकिन हल्का के बी पी ओ के मोबाइल नंबर पर घंटी कई बार बजी,लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया,जिससे कुछ जानकारी मिल सके।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…