अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरभिण्डा निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति को सांप के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीराम निषाद पुत्र फौजदार उम्र 55 वर्ष निवासी पोखरभिण्डा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर रविवार को 4 बजे भोर में टहल रहे थे।
तभी उनके पैर में एक विषैले सांप ने काट लिया उसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों की दी तब परिजन आनन फानन में उसके इलाज के लिए निजी साधन से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
तब परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…