News Addaa WhatsApp Group Join करें

राम जानकी मंदिर परिसर मे शक्ति वाटिका के अन्तर्गत वन विभाग ने लगाया 12 पौधे

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 6, 2025  |  7:34 PM

204 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राम जानकी मंदिर परिसर मे शक्ति वाटिका के अन्तर्गत वन विभाग ने लगाया 12 पौधे

मथौली बाजार कुशीनगर, शक्ति वाटिका आस्था एवं हरियाली योजना के अन्तर्गत मथौली नगर पंचायत के राम जानकी मंदिर परिसर मे नपं अध्यक्ष नवरंग सिंह के द्वारा हरसिंगार का पौधरोपण कर शक्ति वाटिका की स्थापना किया गया। वन विभाग के हाटा रेंज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे 12 पौधे रोपित किये गये एवं सभी पौधों को ट्री गार्ड से सुरक्षा प्रदान किया गया। इस अवसर पर नवरंग सिंह ने कहा कि आस्था एवं हरियाली के इस संगम से प्रदेश सरकार आम जनों के मध्य पर्यावरण व आस्था के बीच सामंजस्य बनाने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार की इस योजना से मंदिर प्रांगण सुन्दर तो बनेगा ही साथ ही आसपास स्वच्छ वायु आदि का भी संचार होगा।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

रेंजर हाटा अमित श्रीवास्तव ने कहा कि शक्ति वाटिका की स्थापना मे इस बात का ख्याल रखा गया है कि मंदिर एवं पूजा पाठ से सम्बंधित प्रजाति का ही रोपण किया जाये। आमजनमानस को आज इस ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए वृक्षारोपण से ज्यादा लगे हुए वृक्ष को बचाने पर भी ध्यान देना होगा। शक्ति वाटिका मे आम, हरसिंगार, गुड़हल, अशोक आदि के पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर वन दरोगा भगवानराम, विनोद सिंह, अनिल कुमार, वन रक्षक इन्द्रजीत यादव, अब्दुल आलम, शम्भू राजभर, रामप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking