News Addaa WhatsApp Group Join करें

Sanitizing Device : 15 मिनट में कमरे को ऐसे कीटाणुमुक्त करेगा ‘शुद्ध’

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 16, 2020  |  5:11 PM

1,319 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sanitizing Device : 15 मिनट में कमरे को ऐसे कीटाणुमुक्त करेगा ‘शुद्ध’

देश में निरंतर बढ़ रहे कोरोना प्रकोप के बीच कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के वैज्ञानिकों ने ऐसा अल्ट्रा वायलट (यूवी) सैनिटाइजिंग उत्पाद विकसित किया है जो स्मार्टफोन की मदद से मात्र 15 मिनट में आपके घर दफ्तर को कीटाणमुक्त बना देगा। आइआइटी कानपुर की इमेजिनरी लेबोरेटरी के वैज्ञानिकों प्रो. जे. रामकुमार, डॉ. अमनदीप ङ्क्षसह और शिवम सचान ने शुद्ध (स्मार्टफोन संचालित हैंडी अल्ट्रावॉयलेट डिस्नेफेक्शन हेल्पर) नामक एक यूवी सैनिटाइजिंग उत्पाद विकसित किया है। उन्होने कहा कि कोविड-19 दूषित वस्तुओं और कमरों से और भी बढ़ रहा है। लोग सांस लेने या किसी भी चीज को छूने से डरते हैं, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां लोगों को आना पड़ता है। लिक्विड सैनिटाइजिंग को इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें रासायनिक जोखिम है। इसको देखते हुये यह उत्पाद असरकारक साबित होगा।
15 वाट की लाइट्स हैं

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

प्रो. राजकुमार ने बताया कि एक एंड्रॉइड एप्लिकेशन इंस्टॉल करके आप अपने उपलब्ध स्मार्टफोन का उपयोग करके उत्पाद के ऑन/ ऑफ, गति और स्थान को दूरस्थ रूप से नियंत्रित कर सकते है। शुद्ध में 15 वाट की छह यूवी लाइट्स हैं जिन्हें व्यक्तिगत रूप से दूर से ही नियंत्रित की जा सकती है। प्रारंभिक परीक्षण ने साबित कर दिया है कि अपने पूर्ण ऑपरेशन में डिवाइस लगभग 15 मिनट में 10 गुना 10 वर्ग फुट के कमरे को कीटाणुरहित कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि ‘शुद्ध’ अत्यधिक प्रवण स्थानों जैसे कि अस्पताल, होटल, मॉल, कार्यालय, स्कूल, आदि में कोरोनावायरस के प्रसार को मारने में सहायता कर सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking