News Addaa WhatsApp Group

सपहा: धूमधाम से निकली गयी कलश यात्रा,झूमे श्रद्धालु

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 6, 2023  |  5:57 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपहा: धूमधाम से निकली गयी कलश यात्रा,झूमे श्रद्धालु

सपहा/कुशीनगर। जहां जाती धर्म के नाम पर पूरे देश में हलचल चल रहा है वहीं कसया विकास क्षेत्र के ग्राम सभा नौगावां में हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल कायम करता हुआ सोमवार को 7 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ ।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

इस जुलूस में हिंदुओं के साथ मुस्लिम युवक और युवतियां भी शामिल रहीं यह जुलूस क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीत वस्त्र धारण किए सर पर कलश लिए 1501 कुंवारी कन्याएं हाथी घोड़े जीप ट्रैक्टर ट्राली मोटरसाइकिल जुलूस के साथ हर हर महादेव जय श्री राम का जयकारा लगाते जब चली तो पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो उठा पूर्वाहन11 बजे जुलूस यज्ञ स्थल शिवमंदिर नौगावां से माधोपुर शिवराजपुर सखवनियां भृगुन चौराहा मठिया कपरधिका खेसारी गिद लक्ष्मीपुर सपहा नौकटोला होते हुए पोखरभिण्डा खरदर पुल घाघी नदी से जल भरकर कुंवारी कन्याएं लगभग 10 किमी की लंबी दूरी तय कर यज्ञ मंडप पहुंची वहां उपस्थित पंडित मुकेश कुमार दुबे हरिओम द्विवेदी व सहयोगियों ने विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद कलश स्थापित करा कर यज्ञ का शुभारंभ कराया इस दौरान जब यज्ञ मंडप में मंत्रोचार शुरू हुआ तो पूरा वातावरण पवित्र होता उठा इस अवसर पर कलश यात्रा का प्रारंभ यज्ञ समिति के अध्यक्ष समीक्षा अधिकारी विनोद जायसवाल व जिला अध्यक्ष प्रधान संघ अकबर अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर किया जुलूस में शामिल कन्याओं को भक्तों ने जगह-जगह स्वागत कर जलपान कराया ।शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि श्रीधाम अयोध्या की कथा वाचक साध्वी किशोरी प्रिया जी द्वारा प्रतिदिन मध्यान्ह 12:00 से 3:00 बजे तक प्रवचन होगा । शाम 7:00 बजे से 12 बजे रात्री तक प्रतिदिन अयोध्या के रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन होगा ।पूर्णाहुति दिनांक 12-02- 2023 को होगी ।

इस अवसर पर डा०सलमान अंसारी हबिबुलाह अंसारी शाहजादे आलम खुर्शेद महेन्द्र गुप्ता अशरफ अंसारी जनार्दन पाल आलोक राव राजन राव उमेश राव रामशीष प्रसाद राम अवतार मोदी डा० लक्ष्मी नारायण जायसवाल रिंकू सिंह मनोज पाल गम्हा भारती मनोज जायसवाल सिकंदर निगम आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking