News Addaa WhatsApp Group

पुलिस के चौकसी के बीच सपहा का डोल मेला शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 9, 2023  |  7:53 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस के चौकसी के बीच सपहा का डोल मेला शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न
  • हल्का दारोगा शेषनाथ यादव सहित पुलिस टीम की तत्परता से सपहा चौराहे का यातायात सुचारू रूप से रहा चालू,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्व माहौल मे डोल मेला सकुशल सम्पन्न
  • मुस्तैदी से डटे रहे चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान
  • थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष तिवारी क्षेत्र में रहे भ्रमणशील

सपहा। जनपद के कसया थाना क्षेत्र का सपहा डोल मेला शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्व माहौल मे सकुशल सम्पन्न हो गया।मेला मे सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे इसको लेकर चप्पे – चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैदी से डटे रहे। मेले मे भगवान श्रीकृष्ण की निकाली गयी अलग-अलग झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

शुक्रवार दोपहर से शुरू हुआ डोल शनिवार देर रात समाप्त हुआ।शांतिपूर्वक मेला सकुशल संपन्न हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।शनिवार को सपहा डोल मेला भारी भीड़ के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।सपहा चौराहे पर कई वार्डो से निकला डोल जुलूस शुक्रवार देर शाम वापस लौट गया। एसआई शेषनाथ यादव की तत्परता से सपहा चौराहे का यातायात सुचारू रूप से चालू रहा,जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हुई साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्व माहौल मे डोल सकुशल सम्पन्न हो गया।चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर दारोगा शेषनाथ यादव व पुलिस प्रशासन सहित पीएसी बल शुक्रवार सुबह से ही शनिवार देर रात तक पूरी मुस्तैदी से लगे रहा।सपहा में हल्का दारोगा शेषनाथ यादव सहित पीएसी के जवान व कसया पुलिस टीम के मौजूद रहे।थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष तिवारी ने भी दौरा किया।जुलूस में शामिल युवा,जय श्री कृष्णा,जय श्री कृष्णा तथा हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की जयकारे लगा रहे थे।

इस दौरान दारोगा शेषनाथ यादव,एसआई रत्नेश मौर्या,हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह,कांस्टेबल अभिषेक मौर्या,कांस्टेबल प्रमोद यादव,कांस्टेबल महेंद्र सहित पुलिस टीम साथ ही हजारों की संख्या क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking