News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्कूल प्रबंधन समिति का एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला जूनियर हाईस्कूल कुबेरस्थान में सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 25, 2021  |  4:07 PM

920 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्कूल प्रबंधन समिति का एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला जूनियर हाईस्कूल कुबेरस्थान में सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । गुरुवार को कुबेरस्थान स्थित जूनियर हाई स्कूल कोहरवलिया के सभागार में तमकुहीराज ब्लॉक के यूपीएस सिंगहा, दुदही के यूपीएस डाकनगर, यूपीएस नरहवा डीह, पडरौना के यूपीएस सिंहनजोरी, यूपीएस कोहरवलिया, यूपीएस सेमरा हरदो, यूपीएस पिपरा जाटाममपुर, भगड़ा पिपरासी के स्कूल प्रबंधन समित के सदस्यों का शारदा, आउट ऑफ स्कूल, अटेंडेंस निगरानी, बैक टू स्कूल अभियान, स्कूल इंफ्रा स्ट्रक्चर और एसएमसी सदस्यों की जवाबदेही और दायित्व पर एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला नई पहल शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आदित्य बिरला कैपिटल के सहयोग तथा एक्शन एड के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यशाला को संबोधित रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक नई पहल, एक्शन एड ने कहा की प्रत्येक 6 से 14 आयु वर्ष के बच्चों को स्कूल से जोड़ना तथा अपने घरों के आसपास सुविधाओं को अभिभावकों में बताना एसएमसी सदस्यों की जिम्मेदारी है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

देवेंद्र कुमार मिश्रा संकुल प्रभारी तथा हेडमास्टर पिपरा जटामपुर ने कहा की एसएमसी सदस्य अध्यापक के हांथ-पांव और सहयोगी होते हैं। भोला मिश्रा संकुल प्रभारी तथा हेडमास्टर कोहरवलिया ने बताया कि एसएमसी जिस स्कूल में सक्रिय होता है वहां विद्यालय का संचालन बेहतर होता है।* वेद प्रकाश त्रिपाठी हेड मास्टर सिंघन जोरी एक्शन एड और आदित्य बिरला कैपिटल को धन्यवाद देते हुए कहे की लगातार इस तरह के प्रयास से जरूर बच्चों की निरंतरता में प्रभाव पड़ेगा।

कार्यक्रम के अंत में अखिलेश कुमार गौतम सहायक जिला समन्वयक नई पहल ने सभी प्रतिभागी सदस्यों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष केदार चौरसिया, सुनीता देवी, मुन्ना पटेल, हरेंद्र शर्मा, महातम, रीता देवी, गुड्डी देवी, मुन्नी देवी, सरोज बर्मा, महेंद्र मधेशिया, अनिलकुमार तथा दर्जनों सदस्यगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking