News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाकियू (अ) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लक्ष्मीगंज चीनी मिल गेट पर चौथे दिन भी रहा जारी 

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 25, 2021  |  5:19 PM

805 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाकियू (अ) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लक्ष्मीगंज चीनी मिल गेट पर चौथे दिन भी रहा जारी 

कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने व कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने के बकाये का सम्पूर्ण भुगतान कराने की मांग को लेकर भाकियू (अ) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लक्ष्मीगंज चीनी मिल गेट पर आज चौथे दिन जारी रहा।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

श्री सिंह ने गुरूवार को किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया की जबतक सरकार हमारी दोनों माँगों को पूरा नही किया यह धरना प्रदर्शन ऐसे चलता रहेगा। इस धरना प्रदर्शन को वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा व राष्ट्रीय महासचिव बालकृष्ण यादव और मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय देवसेना ने लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल पर पहुँच कर यूनियन को समर्थन दिया।उन्होंने कहा की यदि किसानों की दोनों माँगों के ऊपर डबल इंजन की सरकार तत्काल ध्यान नही देती है तो हमारा एसोसिएशन का एक एक सदस्य बहुँत ही जल्द लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल पर पहुँचकर अपना सहभागिता दर्ज कराएगा। इसी कड़ी में आज सत्य क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नंदा सिंह चौहान अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चीनी मिल गेट पर पहुँच कर समर्थन यूनियन को दिया। तथा उन्होंने कहा की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी यदि सरकार चलाने में आनाकानी करती है तो हमारी पार्टी यूनियन के साथ किसान हित के लिये सदैव तैयार है। इस मौके पर यूनियन के जिला सचिव चेतई प्रसाद, मैना देवी, रधई प्रसाद, सत्य क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अमरनाथ सिंह, जेपी राव, प्रहलाद भारती, कैलाश गौड़, जवाहर प्रसाद, चाँद बली, फुला, रजली, सलमू नेशा, रामवतार,आशिक अली, धीरज, रामनरेश,रूदल,सरल के साथ साथ सैकड़ो में किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking